Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : पिकअप वैन ने बाइक में मारी ठोकर, दो घायल

Giridih : बेंगाबाद- गिरिडीह सड़क पर पसराटांड़ नदी के पास 24 अप्रैल को पिकअप वैन की ठोकर से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों के नाम बेंगाबाद प्रखंड के दुबेडीह निवासी रोहित दुबे और तपन दुबे है. दोनों गिरिडीह में काम निपटा कर वापस घर लौट रहे थे. इसी दरम्यान पसराटांड़ नदी के पास विपरीत दिशा से आ रही जेएच 11 एपी 3536 नंबर की पिकअप वैन ने बाइक में ठोकर मार दी. ठोकर लगते ही दोनों बाइक सवार दूर जा गिरे. आनन-फानन में दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंगाबाद में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया. ठोकर मारने के बाद चालक पिकअप वैन लेकर भाग रहा था. स्थानीय लोगों ने चतरो के पास पिकअप वैन को पकड़कर बेंगाबाद थाना के हवाले कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=617438&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह: जिला तैलिक साहू सभा ने मनाई दानवीर भामाशाह जयंती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही