Search

 
 
 

गिरिडीह : तिसरी में मवेशी लदा पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 7 किसान घायल

 

Tisri (Giridih) : बिहार से मवेशी खरीदकर झारखण्ड लौट रहे किसानों का पिकअप वाहन गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के थंभाचक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. वाहन सड़क से 10 फिट दूर गड्ढे में गिरकर पलट गया. इस दुर्घटना में वाहन पर सवार 7 किसान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मवेशियों को भी चोट लगी है. बताया गया कि गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के कुछ किसान दुधारू गाय खरीदने के लिए बिहार के छपरा गए थे. मवेशी खरीदने के बाद वे लोग पिकअप वाहन में गाय और बछड़ा समेत चार मवेशियों को लोड कर खुद भी उसी गाड़ी पर सवार होकर गिरिडीह के लिए चल दिए. शनिवार की सुबह तिसरी के थंभाचक के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. घायलों में देवरी के ढेंगाडीह निवासी अजय कुमार राणा, भरत वर्मा, राजेश वर्मा, नीरज वर्मा, श्याम बाबू, कृष्णा वर्मा व प्रभा राणा शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/matriculation-examination-will-be-held-at-63-centers-and-intermediate-examination-at-44-centers-in-bokaro-district/">बोकारो

जिले के 63 केंद्रों पर मैट्रिक व 44 केंद्रों पर होगी इंटर की परीक्षा

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही