Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर पौधारोपण व क्रिकेट मैच का आयोजन

Advertisement
Advertisement
सीआरपीएफ में बच्चों की भर्ती के लिए ग्रामीणों को किया प्रोत्साहित
Pirtand (Giridih) : खुखरा थाना क्षेत्र के सीआरपीएफ 154 बटालियन द्वारा सीआरपीएफ के 84वें स्थापना दिवस के अवसर पर कैंप एवं पुलिस स्टेशन एरिया में पौधारोपण का आयोजन किया गया. इसके साथ ही स्थानीय गांव के खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट मैच का आयोजन किया. सहायक कमांडेंट विजय सिंह मीना ने बताया कि कार्यक्रम सीआरपीएफ कमांडेंट अच्युता नन्द के निर्देशानुसार किया गया है. उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ एशिया का सबसे बड़ा अर्द्धसैनिक बल है. ग्रामीणों को सीआरपीएफ में बच्चों को भर्ती कराने के लिए प्रोत्साहित भी किया. इस अवसर पर खुखरा थाना प्रभारी अजित कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक, उप मुखिया गोवर्द्धन रजक, वार्ड सदस्य नीरज कुमार के अलावा राजेन्द्र ठाकुर, हीरामन साव सहित सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/giridih-land-mafia-encroaching-on-gairmajrua-land-in-gandey/">:

गिरिडीह : गांडेय में गैरमजरूआ जमीन पर भू माफिया कर रहे कब्जा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही