Search

 
 
 

गिरिडीह : पिहरा प्लस टू हाई स्कूल में किया गया पौधरोपण

 
छात्र-छात्राओं ने कैनवास पर दर्शाया पौधरोपण का महत्व
Ganwa (Giridih) : गावां प्रखंड स्थित प्लस टू प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय पिहरा में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने 1 अगस्त को पौधारोपण किया. इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विद्यालय प्रभारी की देखरेख में नीम, सागवान, अशोक, आम, पीपल आदि के पौधे लगाए. मौके पर छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण के महत्व पर कुछ पोस्टर व बैनर भी बनाए. पौधरोपण के इस कार्यक्रम में पिहरा पश्चिमी पंचायत के मुखिया अमित कुमार ने विश्व में हर जगह हो रहे दुष्प्रभाव और ग्लोबल वार्मिंग पर प्रकाश डालते हुए एक प्रेरक भाषण दिया. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य गोविंद कुमार ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को पौधरोपण व पौधों के संरक्षण की शपथ दिलाई. इस अवसर पर शिक्षक दिनेश्वर पांडेय, राकेश कुमार पाठक, प्रदीप कुमार, मनीष कुमार, सोनू भारती, पूर्व मुखिया सफदर अली, रनटु कुमारी, सीआरपी अजय पंडित सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=717461&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : बारिश से किसानों के खिले चेहरे, फसल को मिली संजीवनी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही