Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : पीएम मोदी पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया- लक्ष्मण सिंह

Advertisement
Advertisement

गावां के पिहरा में प्रधानमंत्री के मन की बात का सीधा प्रसारण

Ganwa (Giridih) : गावां प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बढ़ई टोला में 30 जुलाई रविवार को भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री के मन की बात का सीधा प्रसारण किया गया. पूर्व आईजी सह भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना. इसके बाद कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई. लक्ष्मण सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के 9 वर्षों के कार्यकाल में पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है. केंद्र सरकार बगैर भेदभाव के हर वर्ग के विकास के लिए योजनाएं संचालित कर रही है.  जिसका लाभ सबों को मिला है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगले साल लोकसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाकर मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेना है. बैठक में सभी बूथों के लिए कार्यकर्ताओं की टोली बनाने का निर्णय हुआ, जो डोर टू डोर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे. बैठक के दौरान कुछ ग्रामीणों ने पिहरा पुलिस पिकेट व कब्रिस्तान के पास समुदाय विशेष की ओर से पथ निर्माण में बाधा डालने की शिकायत की. मौके पर मंडल संयोजक आनन्दी प्रसाद यादव, बालकिशुन साव, विजय सिंह, अश्वनी यादव, अरविंद गुप्ता, गौतम भगत, सुधीर मिस्त्री, उपेंद्र सिंह, देवानंद साव, योगेंद्र प्रसाद, सूदन भगत, राजेश गुप्ता, अशोक कुमार, मृतुन्जय पण्डित, सागर साव समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-inauguration-of-budhudih-premier-league-cricket-tournament-16-teams-participating/">गिरिडीह

: बुधुडीह प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, 16 टीमें ले रहीं भाग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही