Search

 
 
 

गिरिडीह : पीएम मोदी के मासिक रेडियो प्रसारण मन की बात प्रेरणादायक- बाबूलाल

 
Giridih : पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने 30 अप्रैल को अपने विधानसभा क्षेत्र तिसरी प्रखंड के मनसाडीह उच्च विद्यालय में ग्रामीणों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के रेडियो पर मासिक प्रसारित मन की बात का 100 वां एपिसोड को सुना. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मन की बात काफी प्रेरणादायक है. देश के अलग-अलग क्षेत्रों से प्रतिभाओं को खोज कर प्रधानमंत्री इस प्रसारण के जरिए प्रोत्साहित करते हैं. इससे आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिल रहा है. प्रसारण सुनने वालों में सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव, विधायक प्रतिनिधि राजेश राम, रामचंद्र ठाकुर,राजू यादव, मनसाडीह मुखिया अनीता मरांडी, अनासयस हेंब्रम, पूर्व मुखिया मुनिका मरांडी, क्षितिज कुमार, मुखिया प्रतिनिधि लखी हेंब्रम, बालेश्वर यादव समेत अन्य शामिल थे. वहीं भाजपा के अन्य नेताओं द्वारा भी प्रसारण सुने जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने गिरिडीह में मन की बात सुनी. विधायक केदार हाजरा ने जमुआ में, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे कोशोगोंदोदिघि गांव में, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा जमुआ के बूथ संख्या 169 में, पूर्व विधायक निर्भय शहाबादी अपने आवासीय कार्यालय में, पूर्व विधायक नागेंद्र महतो बगोदर के खेतको में, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव शहर के धरियाडीह स्थित आवासीय कार्यालय में, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव पीरटांड़ के हरलाडीह में, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा लेदा में, पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक गांडेय में, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार अहिल्यापुर में, पूर्व मेयर सुनील पासवान शीतलपुर में, पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ बरगंडा में, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत मधुबन में, विनय शर्मा घोसे में, राजेश पोद्दार बेंगाबाद में प्रसारण को सुना. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=623654&action=edit">यह

भी पढ़ें : तिसरी: वाहन जांच में 1.41 लाख का काटा गया चालान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही