Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : पीएम का बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ नारा खोखला साबित- राजकुमार

Advertisement
Advertisement

भाकपा माले ने गावां में मणिपुर के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

Ganwa (Giridih) : मणिपुर में दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म व निर्वस्त्र कर रोड पर घुमाने की घटना के विरोध में भाकपा माले ने 21 जुलाई को गावां के पुराना पोस्ट ऑफिस के समीप मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह का पुतला दहन किया. पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि महिलाओं को निर्वस्त्र कर पैरेड कराए जाने का वीडियो वायरल होने से पूरा देश शर्मसार हुआ है. घटना के बाद वहां के मुख्यमंत्री का बेतुका बयान भी आग में घी डालने के समान है. उन्होंने मुख्यमंत्री को अविलंब बर्खास्त कर मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की. उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ ऐसी घटना पर केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी की चुप्पी से देश की महिलाओं में भारी आक्रोश है. प्रधानमंत्री मणिपुर पर 80 दिनों के बाद चुप्पी तोड़ते हुए संतों की तरह सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने की सीख दे रहे है, जो केवल दिखावा है. केंद्रीय गृह मंत्री वहां के मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की अनुशंसा की बजाय उनसे बातकर खानापूर्ति कर रहे हैं. पुतला दहन कार्यक्रम में भाकपा माले के प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव, जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी, रंजीत राम, गांधी यादव, पंकज कुमार, अशोक यादव, लोहा सिंह, गणेश यादव, अखलेश यादव, संजय दास, सजंय यादव, चन्दन कुमार, महेश यादव, दिनेश्वर यादव, पप्पू यादव, लालो भुईयां, मनीष यादव आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-divyang-died-by-jumping-from-the-gate-of-tenughat-dam/">बेरमो

: तेनुघाट डैम के गेट से छलांग लगाकर दिव्यांग ने दी जान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही