Search

गिरिडीह : गांडेय से पोक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Gandey (Giridih) : गिरिडीह जिले के गांडेय थाने की पुलिस ने गिरनिया गांव से सोमवार की रात पोक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार बंगटू सिंह बिहार के बांका जिले का रहने वाला है. गांडेय थाना में उसके खिलाफ 100/20 के तहत पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया था. वह चार साल से फरार चल रहा था. पुलिस कई बार उसके घर बिहार भी गई, लेकिन वह गिरफ्त में नहीं आ सका था. सोमवार को गांडेय थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह को गुप्त सूचना मिली कि वह गिरनिया गांव में अपने साढू पंचानन सिंह के घर आया है. इसके बाद पुलिस ने रात में साढ़ू के घर छापेमारी कर आरोपी बंगटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-due-to-lack-of-road-pregnant-woman-did-not-reach-hospital-on-time-died/">गिरिडीह

: सड़क के आभाव में गर्भवती समय पर नहीं पहुंची अस्पताल, मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//