Gawan (Giridih) : गावां के शिक्षक और कवि भीम कुमार को बुधवार को खोरठा साहित्य का प्रतिष्ठित सम्मान `श्रीनिवास पानुरी खोरठा प्रबुद्घ सम्मान` से सम्मानित किया गया. यह सम्मान खोरठा भाषा साहित्य विकास मंच बरवाअड्डा, धनबाद तथा परास फूल के संपादक महेन्द्र प्रबुद्ध द्वारा खोरठा भाषा साहित्य में उल्लेखनीय कार्य व विशिष्ट योगदान के लिए हर वर्ष दिया जाता है. श्रीनिवास पानुरी की 104वीं जयंती पर आयोजित समारोह में टुंडी विधायक मथुरा महतो ने भीम कुमार को प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र व मेडल देकर सम्मानित गया. उन्हें यह सम्मान खोरठा साहित्य में अमूल्य योगदान व उनकी दूसरी स्वरचित व पहले खोरठा कविता संग्रह `हमर सोना झारखंड` के लिए दिया गया.
यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-illegal-coal-laden-truck-seized-in-nimiaghat/">गिरिडीह
: निमियाघाट में अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त
Leave a Comment