Search

गिरिडीह पुलिस की कार्रवाई, 92 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक भी गिरफ्तार

कैंटरिंग के सामान के नीचे छिपाकर बिहार ले जा रहे थे शराब की पेटी  Giridih :  अवैध शराब कारोबार के खिलाफ गिरिडीह पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में पुलिस ने महिंद्रा पिकअप वाहन से 92 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किये हैं. पुलिस ने वाहन चालक संजय प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है. वह बेरमो का रहने वाला है. अवैध शराब को बिहार ले जाया जा रहा था. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. जानकारी के अनुसार, एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह सात बजे महिंद्रा पिकअप (वाहन संख्या बीआर-46-जी 8431) को रोककर चेक किया. इस दौरान गाड़ी से 92 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुए. कैंटरिंग के सामान के नीचे शराब की पेटी छिपाकर ले जाया जा रहा था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/513be531-0f49-4c02-988e-fa30c7731204.jpeg"

alt="" width="1280" height="960" /> [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp