Search

 
 
 

गिरिडीह : असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की रहेगी पैनी नजर

 

थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

Dhanwar (Giridih): धनवार थाना परिसर में रविवार को सीओ गुलजार अंजुम की अध्यक्षता में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में प्रखंड के जनप्रतिनिधियों व पूजा लाइसेंसधारी शामिल हुए. सीडीपीओ खोरी महुआ साजिद जफर ने उपस्थित लोगों से सरस्वती पूजा शांति पूर्वक मनाने की अपील की. बताया गया कि सरस्वती पूजा के लिए सभी पूजा समितियों को लाइसेंस लेना चाहिए था. थाना प्रभारी पिंकु प्रसाद ने स्पष्ट किया कि पूजा व विसर्जन जुलूस में डीजे नहीं बजना चाहिए. साथ में अश्लील गानों पर पैनी नजर रहेगी. जुलूस में कोई धारदार हथियार नहीं रखेंगे. इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. डीजे को जब्त कर डीजे मालिक और पूजा लाइसेंसधारी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही कहा कि पूजा में शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. सभी जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा का दायित्व देते हुए पूजा तथा विसर्जन जुलूस पर नजर रखने को कहा गया. कहीं भी किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना तत्काल थाना को देने को कहा गया. मौके पर शांति समिति सदस्य उदय सिंह, सुबोध राय, पवन साव, सुशेन पांडेय, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी साहित्य सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/big-news-ranchi-police-action-in-jssc-paper-leak-case-three-persons-including-under-secretary-arrested/">बड़ी

खबर : जेएसएससी पेपर लीक मामले में रांची पुलिस की कार्रवाई, अवर सचिव सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही