Search

 
 
 

गिरिडीह : बकरीद पर पुलिस अलर्ट, किया फ्लैग मार्च

 
Giridih : 29 जून को बकरीद पर्व को देखते हुए पुलिस अलर्ट है. शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 28 जून की शाम पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. मार्च शहर के बड़ा चौक के रास्ते बीबीसी रोड, मकतपुर,‌ टावर चौक होते हुए एचई हाई स्कूल के समीप पुलिस कंट्रोल रूम जाकर समाप्त हुआ. फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के निर्देश पर तथा एसडीएम विशालदीप खलखो, एसडीपीओ अनिल सिंह, नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी, मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान के नेतृत्व में निकाला गया. मौके पर एसडीएम ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट है. शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैयार है. सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर है. उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद पर्व मनाने और किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. एसडीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि बकरीद शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. उन्होंने लोगों से अफवाह से बचने और किसी भी तरह की हिंसा के समाचार मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=682517&action=edit">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : जल जीवन मिशन के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही