Search

 
 
 

गिरिडीह : बकरीद पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, रैप जवानों ने किया फ्लैग मार्च

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)- 10 जुलाई को बकरीद (ईद उल अजहा) पर्व मनाया जाएगा. इसे लेकर पुलिस अलर्ट है. 9 जुलाई को पुलिस और रैप जवानों ने गिरिडीह शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया. नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी ने बताया कि फ्लैग मार्च कर शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद पर्व मनाने की अपील लोगों से की गई. फ्लैग मार्च बड़ा चौक, मुस्लिम बाजार,पद्म चौक, कालीबाड़ी चौक, मकतपुर चौक, टावर चौक, भंडारीडी और अलकापुरी चौक इलाके में किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार बकरीद पर्व को लेकर जिले के सभी थानों में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में समिति के सदस्यों के जरिए बकरीद त्योहार प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने की अपील पुलिस ने की. इस पर्व को देखते हुए शहरी क्षेत्र के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. कई स्थानों पर रैप जवान भी तैनात किए गए हैं. एसपी अमित रेणु ने पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश दिया है. ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=352270&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : हत्या का आरोपी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही