Search

 
 
 

गिरिडीह : पुलिस ने ट्रेन की बोगियों को खंगाला, यात्रियों से की पूछताछ

 
Giridih : सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गिरिडीह पुलिस काफी चौकस दिख रही है. इसी को लेकर पुलिस शहर के होटल, लॉज, बस स्टैंड के अलावा रात्रि और अगले सुबह आने को सवारी ट्रेन की भी चेकिंग कर रही है. बता दें कि बीते शनिवार की रात और अहले सुबह रविवार को जिले की पुलिस के द्वारा गिरिडीह-मधुपुर सवारी गाड़ी की तलाशी ली गई. इस दौरान सवारी ट्रेन के हरेक बोगी को भी खंगाला गया, जबकि कुछ यात्रियों से पूछताछ भी की गई. यह पूरी जांच पड़ताल प्रशिक्षु डीएसपी नीलम कुजूर और नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी के नेतृत्व में की गई. इस दौरान नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी ने बताया कि शहर में कोई अपराधी किसी भी तरह के आपराधिक घटना को अंजाम न दें, इसी को लेकर यह जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि अपराधी ठंड और कोहरे का फायदा उठाते हैं और ट्रेन से आते हैं और आपराधिक वारदात को अंजाम देकर इसी ट्रेन से वापस भी चले जाते हैं. इसी कारण सवारी ट्रेन की जांच की गई. साथ ही शहर के कई इलाकों की भी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में गश्त को तेज किया गया है. बिना वजह बाहर घूम रहें लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-59-officers-did-surprise-inspection-of-jharkhand-schools-irregularities-detected/">रांचीः

59 अफसरों ने किया झारखंड के स्कूलों का औचक निरीक्षण, पकड़ी गड़बड़ी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही