Giridih : गिरिडीह पुलिस ने योनो रिवार्ड प्वाइंट रिडीम कराने के नाम पर लोगों से उनकी निजी जानकारी लेकर पैसों की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार साइबर अपराधी सिकन्दर कुमार सरिया थाना क्षेत्र के छोटकी सरिया का निवासी है. उसके खिलाफ सुदर्शन प्रसाद ने 50 हजार रुपए की ठगी करने का आरोप लगाते हुए साइबर थाना में आवेदन दिया था. आवेदन के आलोक में साइबर थाना में केस दर्ज किया था. इस मामले में सरिया के इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन कुमार ने छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया. उसके पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन बरामद किया. पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार किया है. [wpse_comments_template]
गिरिडीह : साइबर ठग को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Last Updated: Mar 12, 2024 12:00 AM (IST)