Search

 
 
 

प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम गिरिडीह पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को पकड़ा

 
Ranchi/Giridih: गिरिडीह पुलिस ने प्रतिबिंब पोर्टल की मदद से छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से आठ मोबाइल फोन, 25 सिम कार्ड, पांच एटीएम समेत कई अन्य सामान भी बरामद हुए हैं. एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि अबतक कुल 166 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जबकि 14 लाख 37 हजार 310 नगद बरामद किये जा चुके हैं. इसे भी पढ़ें -1250">https://lagatar.in/ed-sent-summons-to-30-people-including-kanhaiya-khudania-in-illegal-mining-case-worth-rs-1250-crore/">1250

करोड़ के अवैध खनन केस में कन्हैया खुडानिया समेत 30 लोगों को ईडी ने भेजा समन

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, एसपी दीपक शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी कि अहलियापुर थाना क्षेत्र में कुछ साइबर अपराधी फर्जी सिम का प्रयोग करके आम लोगों से ठगी कर रहे हैं. इसके आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच साइबर अपराधियों को धर दबोचा. गिरफ्तार अपराधियों में अब्दुल हलिम, मो. मिनहाज, पवन कुमार, सुजीत कुमार और प्रशांत मुरारी शामिल हैं.

बिजली विभाग का कर्मी या बैंक कर्मी बनकर करते थे ठगी

पकड़े गये साइबर अपराधियों ने पुलिस को बताया कि वो रैंडम नंबरों पर सीरियल कॉलिंग कर बिजली विभाग का फर्जी अधिकारी बनकर बकाया बिजली बिल भुगतान करने के लिए कहते हैं. अन्यथा बिजली का कनेक्शन काटने की बात कहकर डराते हैं. उसके बाद झांसे में लेकर रिमोर्ट एक्सेस ऐप लिंक भेजकर उसको इंस्टॉल करवाते हैं और साइबर ठगी की घटना को अंजाम देते हैं. साथ ही वो बैंक कर्मी बनकर भी लोगों को झांसे में लेते थे और ओटीपी और पासवर्ड प्राप्त कर ठगी करते थे. इसे भी पढ़ें - ‘टाइगर">https://lagatar.in/tiger-zinda-hai-india-alliance-will-repeat-the-history-of-2004-jairam-ramesh/">‘टाइगर

जिंदा है’, 2004 का इतिहास दोहरायेगा इंडिया गठबंधन : जयराम रमेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही