Giridih : गिरिडीह पुलिस ने कुख्यात अपराधी पप्पू शर्मा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि विभिन्न कांडों में शामिल कुख्यात अपराधी पप्पू शर्मा डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद जमुआ थाना क्षेत्र के आस-पास छिपकर रह रहा है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए बंधरा गांव के आस-पास छापेमारी की. इसी दौरान पुलिस ने पप्पू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया है. [wpse_comments_template]
गिरिडीह पुलिस को मिली कामयाबी, कुख्यात अपराधी पप्पू शर्मा गिरफ्तार
Leave a Comment