Search

 
 
 

गिरिडीह : पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

 
Giridih : तिसरी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों के आरोपियों को 23 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जेल भेजे जाने से पूर्व दोनों की कोरोना जांच हुई. पहला महला ककनी व गोराटांड़ में अवैध क्रशर संचालन का है. गिरफ्तार आरोपी का नाम ककनी गांव निवासी गौतम यादव है. तिसरी थाना में कांड संख्या 80/22 के तहत गौतम यादव पर अवैध क्रशर संचालित करने के खिलाफ मामला दर्ज था.

अवैध शराब कारोबार के आरोप में गिरफ्तार

[caption id="attachment_427736" align="aligncenter" width="138"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/santosh-saw-138x300.jpg"

alt="" width="138" height="300" /> अवैध शराब करोबार मामले में गिरफ्तार आरोपी संतोष साव[/caption]   दूसरा मामला अवैध शराब के कारोबार से जुड़ा है. इस मामले के गिरफ्तार आरोपी का नाम मोदीबीघा गांव निवासी संतोष साव है. तिसरी थाना में संतोष के खिलाफ कांड संख्या 70/22 के तहत मामला दर्ज था. कुछ दिनों पूर्व बेलवाना करणपुरा में विशु मुर्मू के घर पुलिस ने छापेमारी कर 24 पेटी अवैध शराब जब्त की थी. शराब की पेटी 6 बोरों में छुपाकर रखी गई थी. संतोष साव को मामले में आरोपी बनाया गया था. उसी मामले में इसे गिरफ्तार किया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=427508&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सुखाड़ की मार झेल रहे किसानों ने शुरू की तेलहन फसलों की खेती [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही