Search

 
 
 

गिरिडीह : चोरी की 3 बाइक के साथ दो शातिर बाइक चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

 
Giridih : गांडेय थाना क्षेत्र के जोड़ाआम स्थित मनोज गोप नामक व्यक्ति के घर से बीते 17 अप्रैल को मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बुधवार 19 अप्रैल को एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार मजीद अंसारी और मुकद्दर अंसारी जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. [caption id="attachment_613361" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/BIKE-MASTERKEY-300x226.jpg"

alt="" width="300" height="226" /> चोरों के पास से बरामद मास्टर की[/caption]

                   गठित की गई थी टीम

एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 17 अप्रैल को गांडेय थाना अंतर्गत जोड़ाआम निवासी मनोज गोप की मोटरसाइकल घर के पास से चोरी हो गई थी. चोरी के संबंध में प्राप्त आवेदन के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए गांडेय थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक अपराधी मजीद अंसारी को गांडेय से चोरी किए गए मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया.

   निशानदेही पर दूसरा हुआ गिरफ़्तार, एक फ़रार

मज़ीद की निशानदेही पर पुलिस ने मुकद्दर अंसारी को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान उसके घर से भी मुफस्सिल थाना क्षेत्र से चोरी हुई बाइक बरामद की गई. इन दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने मोटरसाइकिल की खरीद बिक्री करने वाले कर्माटांड़ क्षेत्र के बरमुंडी के एक घर से दो मोटरसाइकिल भी बरामद किया. जिसमें एक मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई. हालांकि इस दौरान पुलिस को देखते ही अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे. एसडीपीओ ने बताया कि चोरी की बाइक को जामताड़ा जिले में बेचा जाता था. प्रेसवार्ता के दौरान इंस्पेक्टर रत्नेश मोहन ठाकुर, थाना प्रभारी हसनैन अंसारी सहित अन्य जवान उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-rt-pcr-machine-will-start-by-the-end-of-april/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : अप्रैल के अंत तक शुरू होगी आरटी-पीसीआर मशीन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही