Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद से अवैध कोयला लोड कर जा रहे नौ ट्रक को गिरिडीह पुलिस ने पकड़ा

Advertisement
Advertisement
Giridih : अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ गिरिडीह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध कोयला लदे नौ ट्रकों को पुलिस ने पकड़ा है. सभी ट्रकों को दिल्ली- कोलकाता जीटी रोड से पकड़ा गया है. इस मामले में एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जिले के तीन थाना इलाके से पुलिस ने ट्रकों को पकड़ा है. निमियाघाट थाना पुलिस ने जहां दो ट्रकों को पकड़ा है, वहीं डुमरी पुलिस ने भी दो ट्रकों को पकड़ा है. जबकि बगोदर थाना क्षेत्र से पांच ट्रकों को पकड़ा गया है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

बुधवार की सुबह एसपी दीपक कुमार शर्मा को गुप्त सूचना मिली कि धनबाद की तरफ से कोयला लदे कई ट्रक आ रहे हैं, जिन पर अवैध कोयला लदा है. ऐसे में एसपी ने डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार, सरिया बगोदर एसडीपीओ नौशाद आलम, निमियाघाट थाना प्रभारी साधन कुमार, डुमरी इंस्पेक्टर, बगोदर थाना प्रभारी नीतीश कुमार को नेशनल हाइवे में वाहनों की चेकिंग करने का निर्देश दिया. एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के साथ तीन थाना की पुलिस हाइवे पर उतरी. पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू की, तो एक-एक कर ट्रक पकड़े जाने लगे. सबसे पहले निमियाघाट थाना क्षेत्र के पौरैया के पास दो ट्रकों को पकड़ा गया. यहां चार लोगों को हिरासत में लिया गया. यहां के बाद डुमरी पुलिस ने दो ट्रकों को पकड़ा. जबकि बगोदर पुलिस ने औरा के पास दो ट्रक, हेसला के पास दो ट्रक, तो अटका के पास एक ट्रक को पकड़ा. यहां एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है. बताया जाता है कि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगने के बाद कई माफिया, ट्रक चालक व खलासी हाइवे के किनारे ट्रक को खड़ा कर भाग निकले. इसे भी पढ़ें – फॉलोअप">https://lagatar.in/followup-railway-police-could-not-arrest-the-criminals-even-after-four-days-of-train-robbery/">फॉलोअप

: ट्रेन में डकैती की घटना के चार दिनों के बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई रेलवे पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही