Search

 
 
 

गिरिडीह : पशु लोडकर भाग रही पिकअप वैन को पुलिस ने पकड़ा

 
Jamua (Giridih) : जमुआ पुलिस ने मवेशी लोडकर भाग रही बोलेरो पिकअप वैन (नंबर जेएच-15 बी 8018) को पीछाकर गुरुवार को तड़के मिर्जागंज में पकड़ लिया. पिकअप वैन पर दो मवेशी लदे थे. बोलेरो पर सवार अन्य लोग अंधरे का लाभ उठाकर भाग निकले. पुलिस ने बोलेरो चालक सफाउल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. वह गांडेय थाना क्षेत्र के बांसडीह जेरोम टोला का रहने वाला है. चालक ने पुलिस को बताया कि वह तेलोडीह से पशुओं की चोरी कर बेंगाबाद ले जा रहा था. पुलिस के अनुसार चालक का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ आदित्यपुर और गांडेय थाना में कई मामले दर्ज हैं. छापेमारी में जमुआ थाना के सब इंस्पेक्टर छाया किस्कू, रोहित कुमार सिंह व वेद प्रकाश पांडेय शामिल थे. यह भी पढ़ें : सेना">https://lagatar.in/on-the-sixth-day-of-army-recruitment-rally-1035-youth-of-the-state-showed-their-strength-for-agniveer-gd/">सेना

भर्ती रैली के छठे दिन राज्य के 1035 युवाओं ने अग्निवीर जीडी के लिए दिखाया दम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही