Search

 
 
 

गिरिडीह : पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में किया फ्लैग मार्च

 
एसडीएम ने की शांति एवं सौहार्द के साथ मुहर्रम मनाने की अपील
Dumri (Giridih) : शांति एवं सौहार्द के साथ मुहर्रम संपन्न् कराने को लेकर 28 जुलाई को डुमरी एवं निमियाघाट पुलिस ने संयुक्त रुप से फ्लैग मार्च निकाला. मार्च अनुमंडल कार्यालय परिसर से एसडीएम प्रेमलता मुर्मू और एसडीपीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में निकला और बेरमो मोड़, बस स्टैंड, इसरी चौक, स्टेशन रोड होते हुए दोनों थाना के अति संवेदनशील एवं संवेदनशील क्षेत्रों सहित दर्जन भर गांवों का भ्रमण किया. एसडीएम ने सभी धर्म व जाति के लोगों से क्षेत्र की अखंडता एवं एकता बनाए रखने की अपील की. उन्होंने बताया कि सभी अखाड़ों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई है. वहीं एसडीपीओ ने कहा कि सामाजिक समरसता बिगाड़ने वालों पर पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी. फ्लैग मार्च में डुमरी के इंस्पेक्टर परमेश्वर लेयांगी, सीओ धनंजय गुप्ता,  बीडीओ सोमनाथ बंकिरा,  निमियाघाट थाना प्रभारी साधन कुमार, डुमरी थाना प्रभारी पवन कुमार, बीएओ प्रताप देव नाग के साथ पुलिस बल शामिल थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-bloody-clash-between-two-parties-in-land-dispute-8-people-injured/">गिरिडीह

: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही