Search

 
 
 

गिरिडीह : जावेद अंसारी हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो हत्यारे गिरफ्तार

 
Giridih : गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के आजादनगर निवासी जावेद अंसारी हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन किया है. तीन हत्यारों ने मिलकर उसकी गला रेतकर हत्या की थी. दो हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. तीसरा हत्यारा फरार है. पुलिस को उसकी तलाश है. दो हत्यारों की गिरफ्तारी महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से हुई. हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दोनों धनबाद के रास्ते मुंबई भाग निकले थे. गिरफ्तार हत्यारों के नाम तौफिक अंसारी और शाकिब हुसैन है. फरार हत्यारा का नाम अमीर रेन है. यह जानकारी एसपी अमित रेणु ने पत्रकारों को दी. उन्होंने कहा कि 14 अगस्त की रात जावेद अंसारी की हत्या हुई थी. जावेद अपने दोस्त अरमान रेन के साथ महुर्रम अखाड़ा प्रतियोगिता देखने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुटवाढ़ाब गांव गया था. प्रतियोगिता देखकर लौटते वक्त तीनों ने उसकी हत्या की. मामले के उद्भेदन के लिए डीएसपी संजय राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई. टीम ने बहुत कम समय में हत्याकांड का उद्भेदन किया. तौफिक अंसारी बिहार की राजधानी पटना जिले के फुलवारीशरीफ का रहने वाला है. फिलहाल वह गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत झंगरी गांव में रह रहा था. शाकिब हुसैन नगर थाना क्षेत्र के शबाना रोड़ गद्दी मोहल्ला का निवासी है. अमीर रेन नगर थाना क्षेत्र के कोलडीहा का रहने वाला है. तौफीक अंसारी और शाकिब हुसैन के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=395311&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह स्टेडियम में 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही