Search

 
 
 

गिरिडीह : गावां के जंगल में पुलिस ने अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त की

 

Gawan (Giridih) : गावां थाने की पुलिस ने बुधवार को गाढ़ीसांख जंगल में छापेमारी कर अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है. इस दौरान पुलिस ने 200 किलो जावा महुआ को नष्ट करते शराब बनाने वाले कई उपकरण को जब्त कर लिया. थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शराब भट्टी में छापेमारी की गई. पुलिस की टीम को देख भट्ठी में कार्यरत सभी मजदूर जंगल की ओर भाग निकले. थाना प्रभारी ने बताया कि भट्ठी संचालक के बारे में पता किया जा रहा है. इसके बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/jmm-hits-back-at-bjp-says-state-governments-select-dgp-as-per-their-wish/">भाजपा

पर JMM का पलटवार, कहा – राज्य सरकारें अपनी मर्जी से करती हैं DGP का चयन

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही