Search

 
 
 

गिरिडीह : जमुआ के वासुदेव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, महिला समेत तीन अरेस्ट

 
Giridih : जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के करमाटांड में वासुदेव महतो हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक महिला समेत घटना के तीन अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया है. चौथा अभियुक्त अभी भी पुलिस की गिरफ़्त से बाहर है. डीएसपी संजय राणा ने मंगलवार 25 अप्रैल को पपरवाटांड स्थित पुलिस लाइन में प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. डीएसपी ने बताया कि हत्याकांड में शामिल 60 वर्षीय चोठी भोक्ता, 35 वर्षीय लाली भोक्ता और 55 वर्षीय सहदरी देवी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

     छेड़खानी के विरोध में दिया गय़ा घटना को अंज़ाम

डीएसपी ने बताया कि मृतक वासुदेव महतो नशे में सहदरी देवी के साथ छेड़खानी कर रहा था. इसी दौरान सभी ने मिलकर उनकी हत्या कर दी और ईंट से सिर कुचल दिया. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए ईंट को बरामद कर लिया गया है. मृतक के एक पैर का चप्पल, गोल्डेन रंग की घड़ी भी बरामद किया गया है.

           22 अप्रैल की सुबह बरामद हुई थी लाश

जमुआ थाना क्षेत्र के करमाटांड में स्थित बजरंगबली मंदिर के पीछे में बीते शनिवार 22 अप्रैल की सुबह 8 बजे बासुदेव महतो उर्फ बासुदेव यादव नामक व्यक्ति का शव मिला था. मृतक के बेटे नकुल यादव के लिखित आवेदन पर जमुआ थाना में कांड संख्या 164/2023 धारा 302/201/506/34 भादवि दर्ज़ किया गया. डीएसपी संजय राणा ने बताया कि मामला दर्ज़ होते ही इंस्पेक्टर गुलाब सिंह, जमुआ थाना प्रभारी पप्पू कुमार, एसआई रितेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में एक स्पेशल छापेमारी टीम बनाई गई. इसके बाद सघन छापेमारी करते हुए घटना में शामिल चार अपराधियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया. यह">https://lagatar.in/giridih-mla-sudivya-kumar-sonu-washed-the-feet-of-devotees/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह: विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने धोए भक्तों के पांव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही