Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बल्हारा में शिक्षक की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Giridih : धनवार प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय जमदार के शिक्षक विनोद कुमार साव ने बुधवार 12 अप्रैल की सुबह फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली. मृतक की ड्यूटी परीक्षा में लगाई गई थी. मृतक फिलहाल धनवार प्रखंड के बल्हारा चौक में किराए के मकान में अकेले रहता था. शिक्षक का पैतृक निवास हजारीबाग के बरकट्ठा में है. परीक्षा ड्यूटी करने के बाद बुधवार की सुबह उसने ऐसा कदम उठाया. जानकारी के अनुसार मृतक शिक्षक का स्कूल की एक छात्रा से ही कथित प्रेम प्रसंग चल रहा था. शिक्षक विद्यालय की लड़कियों से अश्लील हरकत करता हुआ पकड़ा भी गया था. प्राचार्य ने भी इस बात को कबूल किया कि शिक्षक का स्कूल की एक छात्रा से प्रेम प्रसंग चल रहा था. उमेश साव और महेंद्र साव नाम के शिक्षक ने कई बार उसे समझाया था. बताया जाता है कि विद्यालय का एक छात्र शिक्षक की इस काम में मदद करता था. पुलिस फिलहाल उस छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. विद्यालय के प्राचार्य अभय चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार की सुबह उनके आवास पर उनका ट्यूशन पार्टनर मोहम्मद शमशाद पहुंचे तो उनका कमरा अंदर से बंद था. काफी आवाज देने के बाद भी कमरा नहीं खोला गया तो उन्हें कुछ अनहोनी की आशंका हुई. ग्रामीणों को सूचना दी गई और दरवाजा तोड़ा गया. अंदर शिक्षक पंखे से झूलता नजर आया. मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा की जा रही है. शिक्षक का शव जिस प्रकार बिस्तर को छू रहा था उससे किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि शिक्षक ने आत्महत्या की है. चर्चा है कि शिक्षक की किसी ने हत्या कर शव को पंखे से झूला दिया है. फिलहाल घोरठांबा पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी है. मामले में थाना प्रभारी प्रेम कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. यह हत्या है या आत्महत्या फिलहाल कहना मुश्किल है. यह">https://lagatar.in/saria-police-vehicle-of-bagodar-police-station-overturned-prisoner-including-police-officer-injured-condition-of-two-is-worrying/">यह

भी पढ़ें : सरिया : बगोदर थाना की पुलिस वाहन पलटी, पुलिस अधिकारी समेत कैदी घायल, दो की स्थिति चिंताजनक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही