Search

 
 
 

Giridih: मुहर्रम को लेकर पुलिस मुस्तैद, DC-SP के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च

मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के बीच संपन्न कराने को लेकर गुरुवार शाम को पुलिस तथा जिला प्रशासन की ओर से शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च बड़ा चौक से शुरू होकर मुस्लिम बाजार, कालीबाड़ी चौक, टावर चौक, अंबेडकर चौक, नेताजी चौक होते हुए पंचंबा तक पहुंचा.
 

Giridih: मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के बीच संपन्न कराने को लेकर गुरुवार शाम को पुलिस तथा जिला प्रशासन की ओर से शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च बड़ा चौक से शुरू होकर मुस्लिम बाजार, कालीबाड़ी चौक, टावर चौक, अंबेडकर चौक, नेताजी चौक होते हुए पंचंबा तक पहुंचा.

 

इस फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की. अधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम के अवसर पर जिले में शांति एवं सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.

 

इस मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि मोहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी. इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाएगी.

 

इस फ्लैग मार्च में अनुमंडल पदाधिकारी धीरेन्द्र प्रसाद साह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितवाहन उरांव, अंचल अधिकारी जितेंद्र प्रसाद, डीएसपी-1 नीरज सिंह, डीएसपी-2 आर.के. राणा, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे.

 

मार्च के दौरान शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा लोगों को शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों और किसी प्रकार की भी गड़बड़ी करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही