Search

 
 
 

गिरिडीह : पुलिस ने किया पिपिंग सेरेमनी का आयोजन

 
Giridih : न्यू समाहरणालय के पुलिस मीटिंग हॉल में गिरिडीह पुलिस ने सोमवार 29 मई की शाम को मिनी पिपिंग सेरेमनी रैंक धारण समारोह का आयोजन किया. इस दौरान सेरेमनी में एएसआई से एसआई में प्रमोशन पाए 28 पुलिस अधिकारियों को एसपी अमित रेणू और डीएसपी संजय राणा ने संयुक्त रूप से कांधे पर एसआई रैंक का स्टार लगाया. इस दौरान एसपी अमित रेणू ने कहा की एएसआई से एसआई में जिले के 36 अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है. कहा कि प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों को हमेशा सीखते रहना है. उनकी जिम्मेवारी अब और बढ़ी है. उन्हे हर अपराध के बाद सबूत जुटाने, अपराधियों तक पहुंचने की दो महीने की खास ट्रेनिंग दी गयी है. इसका इस्तेमाल समाजहित में करना है. [caption id="attachment_652211" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/PP-POLICE-OFFICERS-300x170.jpg"

alt="" width="300" height="170" /> समारोह में मौजूद प्रमोशन पाने वाले सभी पुलिस पदाधिकारी[/caption] रैंक सेरेमनी में सार्जेंट राकेश रंजन समेत कई अधिकारी शामिल हुए. इधर डीएसपी संजय राणा ने जानकारी दिया कि दो माह के ट्रेनिंग के बाद प्रमोशन पाने वाले 19 पुलिस अधिकारियों का तबादला अलग-अलग जिलों में हुआ है. जबकि सात अधिकारी गिरिडीह में रहेंगे, तो 19 नए अधिकारियों का तबादला गिरिडीह में भी हुआ है. यह">https://lagatar.in/pirtand-seven-and-a-half-decades-after-independence-the-road-could-not-be-built-in-kauvatad/">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : आजादी के साढ़े सात दशक, कौवाटाड मे नही बन पायी सड़क [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही