Search

 
 
 

गिरिडीह : फरार साइबर आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

 
Gandey (Giridih) : जिले के गांडेय थाना की पुलिस ने कई महीनों से फरार साइबर ठगी के आरोपी मरगोडीह निवासी रामलिल मंडल के घर पर इश्तेहार चिपकाया. पुलिस की टीम ढोल लेकर आरोपी के घर पहुंची और डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया. रामलिल मंडल के ख्रिलाफ गांडेय थाना में कांड संख्या 48/23 दर्ज है. वह लंबे समय से फरार चल है. कोर्ट ने उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती का वारंट जारी किया था. इस पर अमल के लिए गांडेय थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह ने कर्रवाई करते हुए पुलिस टीम को भेजकर उसके घर पर इश्तेहार चिपकवाया. नोटिस में चेतावनी दी गई है कि अगर वह एक महीने के अंदर कोर्ट में हाजिर नहीं होता है, तो उसके घर की कुर्की की जायेगी. टीम में एसआई सोनेल हांसदा, सिपाही अर्जुन महतो, कुंदन कुमार सिंह, छोटू वर्मा व अन्य जवान शामिल थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-river-bridge-washed-away-near-gomiya-due-to-heavy-rain-farmer-missing/">बोकारो

: तेज बारिश में गोमिया के पास नदी का पुल बहा, किसान लापता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही