Search

गिरिडीह : जमीन हड़ने के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Giridih  : जमशेदपुर पुलिस ने फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर जमीन हड़ने के एक मामले में गिरिडीह के न्यू बरगंडा निवासी रामदेव सिंह के घर पर पहुंचकर इश्तेहार चिपकया. उसके खिलाफ जमशेदपुर के मानगो निवासी अनूप कुमार ने मानगो थाने में वर्ष वर्ष 2023 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था. इस मामले में जमशेदपुर कोर्ट ने रामदेव सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. मानगो पुलिस उसकी खोज में कई बार न्यू बरंगडा स्थित उसके आवास पर पहुंची, लेकिन वह हर बार फरार मिला. मानगो थाना के सब इंस्पेक्टर प्रवीण साह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी घर पहुंचकर ढोल बजाकर इश्तेहार चिपकाया. मानगो थाना में अनूप कुमार की ओर से दर्ज कराए गए धोखाधड़ी के मामले में कहा गया है कि गिरिडीह शहर के झंडा मैदान के बगल में उसकी 7.5 कट्ठा जमीन व मकान है. रामदेव सिंह ने फर्जी कागजात बनाकर उक्त जमीन व घर को हड़प लिया है. यह भी पढ़ें : ताबड़तोड़">https://lagatar.in/the-noise-of-intense-election-campaign-has-stopped-the-fate-of-528-candidates-will-be-decided-on-november-20/">ताबड़तोड़

चुनाव प्रचार का शोर थमा, 20 नवंबर को 528 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला
wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//