Search

 
 
 

गिरिडीह : जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, सात जुआड़ी गिरफ्तार

 
Giridih : बेंगाबाद थाना पुलिस ने 21 अक्टूबर को रातडीह गांव के निकट जुआ अड्डे पर छापेमारी कर 9 बाइक समेत सात जुआरियों को गिरफ्तार किया. इनके पास से 2 गड्डी ताश के पत्ते और नगद 815 रुपए भी बरामद किए गए. जुआड़ी रातडीह गांव में एक तालाब के पास छुपकर जुआ खेल रहे थे. जानकारी पाकर पुलिस अड्डे पर पहुंची तथा सातों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को देखकर जुआड़ी भागने लगे, पुलिस ने सभी को खदेड़ कर पकड़ लिया. अड्डे पर 9 बाइक खड़ी थी. पुलिस सभी बाइकों को जब्त कर थाना ले आई. गिरफ्तार जुआरियों के नाम डेलियापत्थर निवासी नरेश दास, कर्णपूरा निवासी मणि कुमार व प्रकाश पंडित, दनुवाडीह निवासी दामोदर सिंह, सिमराढ़ाब निवासी मणि दास, सिराज अंसारी व जीतन सिंह हैं. पुलिस ने कांड संख्या 255/2022 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है. एसआई सूरज कुमार को जांच की जिम्मेवारी सौंपी गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=451487&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : खबर का असर : मुखिया प्रतिनिधि व पंचायत सेवक पहुंचे डुब्बा गांव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही