Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : जमुआ में अवैध शराब भट्ठी पर पुलिस का छापा, 600 किलो महुआ नष्ट

Jamua (Giridih) : जमुआ थाना क्षेत्र के बंधाटांड़ पुलिस ने अवैध शराब भट्ठी पर छापामारी की. छापामारी में करीब 600 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया. थाना प्रभारी मणिकांत कुमार ने बताया कि  गुप्त सूचना पर वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी की गई, जिसमें भारी मात्रा में जावा महुआ बरामद किया गया. पुलिस के आने से पहले ही अवैध शराब के धंधेबाज भाग निकले. छापेमारी अभियान में जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार, एसआई रोहित सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे. ज्ञात हो कि लोकभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अवैध शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही