Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : दुर्गा पूजा को देखते हुए आठ होटलों में पुलिस ने की छापेमारी

Giridih : दुर्गा पूजा को देखते हुए नगर थाना पुलिस ने 24 सितंबर की देर रात शहरी क्षेत्र के आठ होटलों में छापेमारी की. पुलिस ने होटल के कमरों की तलाशी, रजिस्टर और अन्य कागजातों की जांच की. छापेमारी होटल मनसरोवर, कावेरी, गिरनार, मीर, रंजीत, गैली इंटरनेशनल, होटल खालसा, होटल मालदा समेत अन्य कई होटलों में की गई. रजिस्टर में ग्राहकों की इंट्री, परिचय पत्र की फोटो कॉपी समेत अन्य ब्यौरे की जांच की गई. छापेमारी के संबंध में थाना प्रभारी आरएन चौधरी ने बताया कि दुर्गा पूजा 26 सितंबर से शुरू है. असामाजिक तत्व होटलों में ठहर कर घटना को अंजाम दे सकते हैं. इस वजह से छापेमारी कर कागजातों की जांच की गई. हालांकि जांच में किसी भी होटल में गड़बड़ी नहीं पाई गई. होटल संचालकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिया गया. होटल में ठहरने के लिए आने वाले सिर्फ उन्हीं व्यक्तियों को कमरा देने का निर्देश दिया गया जिनके पास वैध परिचय पत्र हो. थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्गा पूजा को देखते हुए शहर के विभिन्न सड़क मार्गों पर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं. वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. भीड़भाड़ वाले जगहों पर भी पुलिस जवान तैनात किए गए हैं. संदिग्ध लोगों पर पुलिस की नजर है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=428942&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बाबूलाल ने नक्सल प्रभावित इलाके का किया दौरा, सुनी समस्याएं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही