Giridih : जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में इकलौते पुत्र के हत्यारा पिता को 23 मई को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार बाराडीह गांव निवासी दुलार यादव ने अपने इकलौते पुत्र आठ वर्षीय सचिन कुमार की सोमवार की देर रात कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दी थी. घटना की सूचना मिलने पर सरिया अनुमंडल के एसडीपीओ नौशाद आलम व थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया. कुछ देर बाद हत्यारा पिता को भी गिरफ्तार किया गया. मंगलवार को मृतक सचिन कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं हत्यारा पिता दुलार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर पिता ने पुत्र की हत्या की है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=646335&action=edit">यह
भी पढ़ें:गावां : ग्रामीणों ने करवाई शादीशुदा महिला की प्रेमी से शादी [wpse_comments_template]
गिरिडीह : नाबालिग पुत्र के हत्यारे पिता को पुलिस ने भेजा जेल
Leave a Comment