Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

Giridih : गिरिडीह : (Giridih)- गिरिडीह स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ तीन दिवसीय उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का समापन 7 जुलाई की शाम हो गया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसपी अमित रेणु थे. उन्होंने प्रतियोगिता समापन की घोषणा की. समारोह की शुरूआत गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा और रामगढ़ पुलिस जवानों के मार्च पास्ट से हुई. सीसीएल डीएवी स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुत कर समां बांध दिया. इसके बाद प्रतियोगिता के विजेता टीम एवं उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया. एथलेटिक्स में गिरिडीह की टीम विजेता और हजारीबाग की टीम उप विजेता रही. कबड्डी में चतरा की टीम विजेता एवं रामगढ़ उप विजेता रही. हैंडबॉल में हजारीबाग विजेता एवं चतरा उप विजेता रही. वॉलीबाल में गिरिडीह विजेता एवं कोडरमा उप विजेता रही. फुटबॉल में चतरा की टीम विजेता एवं कोडरमा की टीम उप विजेता रही. बास्केटबॉल में हजारीबाग विजेता एवं गिरिडीह उप विजेता रही. ओवर ऑल चैंपियन गिरिडीह टीम को घोषित किया गया. समारोह में डीएसपी संजय कुमार राणा, एसडीपीओ अनिल कुमार, एएसपी हरीश बिन जमा, सार्जेंट मेजर राजेश रंजन, सीसीएल डीएवी के प्राचार्य भैया अभिनव कुमार समेत अन्य मौजूद थे. प्रतियोगिता के आयोजन में खेल विशेषज्ञ सपन बनर्जी, नुरुल होदा, अमित स्वर्णकार, जुलकर नैन का सराहनीय योगदान रहा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=350713&action=edit">यह

भी पढ़ें : 25 लाख का इनामी नक्सली नंदलाल मांझी पत्नी के साथ गिरफ्तार  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही