Search

 
 
 

गिरिडीह : पीरटांड में बच्चों को पिलाई गई पोलियो ड्रॉप

 
Pirtand (Giridih) : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की ड्रॉप पिलाई गई. बीपीएम सरिता कुमारी ने बताया कि पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कुल 150 पल्स पोलियो बूथ बनाए गए थे. इनमें 21064 बच्चों को पोलियो का ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य रख गया था. बीपीएम ने बताया कि अधिकतम बच्चों को पल्स पोलियो की ड्रॉप पिला दी गई है, जबकि छूटे बच्चों को अगले दो दिन घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी. इस अभियान में पीरटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पलगंज स्वास्थ्य केंद्र, खुखरा स्वास्थ्य केंद्र के अलावा सभी सेंटरों पर सुपरवाइजर, एमपीडब्ल्यू, एएनएम, आशा सुपरवाइजर व सीएचओ के प्रतिनिधि तैनात थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=686003&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : नर्सिंग होम के अवांछित तत्वों पर फौरन करें एफआईआर : विधायक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही