Search

 
 
 

गिरिडीह : बारिश से गिरा गरीब का घर, बची जान

 
पड़ोसी ने दी शरण, प्रशासन से अंबेडकर आवास की मांग
Gamwa (Giridih) : गावां प्रखंड में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण एक गरीब परिवार का घर गिर गया. घटना गावां थाना क्षेत्र के नीमाडीह गांव की है. शनिवार की देररात नीमाडीह निवासी इनर्देव यादव का मिट्टी घर बारिश के कारण अचानक भर-भराकर गिर गया. गनीमत रहा कि उस समय परिवार के सभी लोग घर के बाहर आंगन सो रहे थे. जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. हालांकि इस घटना में इनर्देव यादव के घर में रखा अनाज सहित कुछ खाने पीने का समान बर्बाद हो गए. घटना के बाद पूरा परिवार पड़ोसी के घर में शरण लिए हुए हैं. इधर घटना की सूचना पर मुखिया प्रतिनिधि पंकज यादव पीड़ित परिवार से मिले व बीडीओ से तत्काल पीड़ित परिवार को अंबेडकर आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की भी पहल किया जा रहा है.

पीएचईडी की लापरवाही से गिरा है घर : जिला संयोजक

आरटीआई के जिला संयोजक दिनेश यादव ने कहा कि पीएचईडी की लापरवाही से इनर्देव यादव का घर गिरा है. नीमाडीह में हर घर नल जल योजना के तहत पीएचईडी सड़क किनारे पाइप लाइन बिछा रहा है. दो माह पूर्व सड़क किनारे गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है. जिसमें बरसात का पानी भर गया है, जिस कारण पानी रिसने से उसका घर गिर गया है. इस पाइपलाइन का काम घर से सटकर ही किया जा रहा है. कहा कि पीएचईडी तत्काल पीड़ित परिवार को मुआवजा देते हुए अधूरे काम को जल्द पूरा करें, ताकि इसकी पुनरावृत्ति न हो. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=693191&action=edit">यह

भी पढ़ें: तिसरी : प्रवासी मजदूर का शव घर आते ही पसरा मातम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही