Search

 
 
 

गिरिडीह : प्रधान डाकघर में डाक निर्यात केंद्र का हुआ उद्घाटन

 
लघु और मध्यम वर्ग के उद्यमियों मिलेगा व्यवसाय को वैश्विक स्तर पर ले जाने का मौका
Giridih : गिरिडीह के प्रधान डाकघर में शुक्रवार को डाक निर्यात केन्द्र का उद्घाटन डाक अधीक्षक संजय कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि डाक निर्यात केन्द्र एक वर्चुअल प्लेटफार्म है इसके माध्यम से लघु और मध्यम वर्ग के उधमियों को व्यापार के विस्तार में सुविधा मिलेगी. इसके माध्यम से व्यापारियों को विदेशों में निर्यात की सुविधा मिलेगी. साथ ही लघु और मध्यम उद्यमियों और प्रदेश के व्यापारियों को अपने व्यवसाय को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए मंच मिलेगा.

पोर्टल पर पंजीयन कर उठाएं लाभ

डाक अधीक्षक ने बताया कि व्यापारी ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीयन कर इंपोर्ट-एक्सपोर्ट कोड और जीएसटी की जानकारी अपडेट कर सकते हैं. इसके माध्यम से डाक विभाग के साथ उनका एग्रीमेंट होगा और उन्हें डाक निर्यात करने का लाइसेंस प्राप्त होगा. इस मौके पर सहायक डाक अधीक्षक पी बंसल, डाक निरीक्षक सुचित्रा कुमारी के अलावा जितेंद्र कुमार सिंह, लोकी रविदास, रुपा कुमारी, शिव कुमार, अमित कुमार, फैयाज, जितेंद्र गुप्ता, शशि कुमार व अन्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-plantation-and-cricket-match-organized-on-the-foundation-day-of-crpf/">गिरिडीह

: सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर पौधारोपण व क्रिकेट मैच का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही