Search

 
 
 

गिरिडीह : चुनाव आयोग के निर्देश के बाद होगी बेंगाबाद थानेदार की पोस्टिंग

 

फिलहाल प्रभार में चलेगा थाना : डीएसपी

Bengabad (giridih) : जिले के बेंगाबाद थाना में नए थाना प्रभारी की पोस्टिंग चुनाव आयोग के निर्देश के बाद ही होगी. तब तक बेंगाबाद थाना प्रभार पर चलाया जाएगा. यह बातें हेडर्क्टर डीएसपी सह नोडल पदाधिकारी संजय राणा ने 22 अगस्त को कहीं. बताया कि डुमरी विधानसभा उपचुनाव के कारण नए थानेदार की पोस्टिंग के लिए चुनाव आयोग के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है. वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर फिलहाल बेंगाबाद थाना प्रभारी का प्रभार थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार को दिया गया है. ज्ञात हो कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छताबाद निवासी हत्यारोपी नागो पासी की मौत पुलिस हिरासत में होने के मामले में बेंगाबाद थाना प्रभारी शशि सिंह को लाइन क्लोज कर दिया गया है. इस मामले में थाना में पदस्थापित एक एसआई व मुंशी को भी कर्तव्य हीनता का दोषी मानते हुए एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-chief-honored-the-youth-selected-in-ssb/">गिरिडीह

: एसएसबी में चयनित युवक को मुखिया ने किया सम्मानित  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही