Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरि‍डीह : रिकॉर्ड 2168 वोट से चुनाव जीतकर बेंगाबाद की मुखिया बनीं प्रभा देवी

Advertisement
Advertisement
Giridih : गिरिडीह (Giridih)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=315728&action=edit">(Giridih)

जिले की बेंगाबाद पंचायत से प्रभा देवी 24 मई को मुखिया पद पर निर्वाचित हुई. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रीता गुप्ता को 2168 मतों से पराजित किया. जिले भर में अबतक आए पंचायत चुनाव के परिणाम में मुखिया पद पर यह सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड है. बेंगाबाद पंचायत मुखि‍या पद पर कुल 5 प्रत्याशी मैदान में थीं. इनमें प्रभा देवी को सबसे ज्यादा 2939 वोट, रीना गुप्ता को 771, छबिया देवी को 159, सुनीता देवी को 80 और गीता देवी को सबसे कम 49 वोट मिले हैं. प्रभा देवी की ऐतिहासिक जीत पर बेंगाबाद पंचायत में विजय जुलूस निकाला गया. उनके समर्थकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी. जमकर आतिशबाजी भी हुई. नव निर्वाचित मुखिया प्रभा देवी ने कहा कि पंचायत का संपूर्ण विकास पहली प्राथमिकता होगी. मौके पर विजय सिंह, पवन सिंह, पवन राम, खाजू मंडल, शिवपूजन राम, सप्पू चौधरी आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=316869&action=edit">

गिरिडीह : जंगल में लगी आग, दर्जनों पेड़ झुलसे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही