Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : नेताजी सुभाष की जयंती पर निकली प्रभातफेरी, विधायक सुदिव्य हुए शामिल

Advertisement
Advertisement
Giridih : आजाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मंगलार को गिरिडीह में अहले सुबह प्रभातफेरी निकाली गई. शिशु निकेतन स्कूल अरगाघाट और बंगाली गर्ल्स स्कूल मकतपुर रोड से निकली प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, शिक्षक व बंगाली समाज के लोग शामिल हुए. बंगाली गर्ल्स स्कूल में हुए कार्यक्रम में गिरिडीह सदर के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू भी शामिल हुए. प्रभातफेरी शहर का भ्रमण करते हुए नेताजी चौक पहुंची, जहां सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया. लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन और बंगाली एसोसिशन की ओर से बंगाली गर्ल्स स्कूल में बच्चों के बीच वाटर बोतल का वितरण किया गया. विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि नेताजी की पूरी जिंदगी साहस और पराक्रम से भरी हुई है. उन्होंने देश को आजाद करने के लिए ऐसे नारे दिए जिससे भारतीयों के दिलों में आजादी की जल रही ज्वाला और तेज धड़कने लगी. उन्होंने युवाओं के भीतर आजादी के लिए लड़ने का जज्बा पैदा किया. कार्यक्रम में लायंस क्लब के धुर्व सोंथालिया, रतन गुप्ता, अनिल अग्रवाल, शाहिल कुमार, सुनील मोदी, आनंद, अमित जालान आदि मौजूद थे. शिशु निकेतन की प्रभातफेरी में पिक्लू बनर्जी, अर्णिम घोष, नोनता घोष, मिताली चक्रवर्ती आदि शामिल हुए. यह भी पढ़ें : स्पेशल">https://lagatar.in/special-branch-report-district-police-module-is-not-functioning-in-13-districts-of-jharkhand/">स्पेशल

ब्रांच की रिपोर्ट : झारखंड के 13 जिलों में डिस्ट्रिक्ट पुलिस मॉड्यूल का नहीं हो रहा कार्य
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही