Search

 
 
 

गिरिडीह : टेबल टेनिस में मेडल जीतने वाली प्रगति सिन्हा सम्मानित

 

डीएवी बीएनएस की छात्रा प्रगति ने अंडर-19 व 17 में जीता है रजत व कांस्य पदक

Giridih : गिरिडीह के बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रगति सिन्हा ने द्वितीय झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप के अंडर-19 व 17 ग्रुप में क्रमश: रजत व कांस्य पदक जीता है. छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय में 23 अगस्त बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. प्राचार्य डॉ पी हाजरा ने प्रगति को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में 18 से 20 अगस्त तक चली प्रतियोगिता में प्रगति कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का मान बढ़ाया है. इस मौके पर स्कूल परिसर में हिंदी के महान कवि संत तुलसीदास की जयंती भी मनाई गई. रिया कुमारी ने तुलसी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला, तो सौम्या पांडे, वर्षा शर्मा, पायल व रिया गुप्ता ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-dpss-anmol-jharkhand-tops-in-cbse-science-challenge/">बोकारो

: सीबीएसई साइंस चैलेंज में डीपीएस के अनमोल झारखंड में अव्वल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही