Search

 
 
 

गिरिडीह: प्रकाश सहाय दुबारा बने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष

 

 महासचिव पद पर चुन्नू कांत ने लगाया जीत का चौका, उपाध्यक्ष अजय ने तोड़ा बर्षों का वर्चस्व

Giridih : अधिवक्ता संघ चुनाव में प्रकाश सहाय दुबारा अध्यक्ष चुन लिये गए हैं. इधर महासचिव पद पर चुन्नू कांत ने जीत का चौका लगाया है. श्री सहाय ने सीधी टक्कर में सुखदेव भास्कर को 202 मतों से पराजित किया, जबकि चुन्नू कांत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूरन महतो को पचासी मतों से पराजित किया. उपाध्यक्ष पद पर बाल गोविंद साहू को पराजित कर अजय कुमार सिन्हा ने शानदार जीत दर्ज की है. उन्होंने वर्षों से वर्चस्व बनाए रखने वाले बाल गोविंद साहू को करीबी मुकाबले में पराजित किया. संयुक्त सचिव( प्रशासन ) पद पर दशरथ प्रसाद ने शिवेंद्र कुमार सिन्हा को 57 मतों से पराजित किया. सबसे करीबी मुकाबला कोषाध्यक्ष पद पर हुआ. शिव कुमार गुप्ता ने अमित कुमार सिन्हा को एक मत से पराजित किया. उन्हें 215 व उनके प्रतिद्ंद्वी अमित को 214 मत हासिल हुए. चुनाव में सबसे खास बात यह रही कि सभी पदों पर कड़ी टक्कर हुई. कई उम्मीदवारों ने अपना पद बरकरार रखा तो कई लोगों को करीबी हार का सामना करना पड़ा. समाचार लिखे जाने तक कार्यकारिणी समिति सदस्यों के लिए मतों की गिनती पूरी नहीं हुई थी. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर विजयी उम्मीदवारों ने शहर में रैली निकाली और जमकर आतिशबाजी की. यह पहला मौका है जब अधिवक्ता संघ चुनाव परिणाम आने के बाद विजेताओं ने शहर में शानदार जुलूस निकाला.

उम्मीदवारों को मिले कुल मत

अध्यक्ष प्रकाश सहाय-438  सुखदेव भास्कर-236  उपाध्यक्ष  अजय कुमार सिन्हा-323  बाल गोविंद साहू-302  महासचिव विनय कुमार-20 चुन्नू कांत -355  पूरण महतो-270  संयुक्त सचिव (प्रशासन)  दशरथ प्रसाद-299 पंचानंद मुनि -110  संजय कुमार -20 शिवेंद्र कुमार सिन्हा -242 संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी)  एस. सामंथा-297 सुनीता कुमारी-257  कोषाध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा -214 धीरज कुमार सिन्हा -4  मीरा कुमारी-121 शिव कुमार गुप्ता -215  उदय शंकर सिन्हा-110  सहायक कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार राणा- 323  ज्योतिष कुमार सिन्हा-289 संतोष कुमार मिश्रा-55
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही