Search

 
 
 

गिरिडीहः मेयर पद के लिए प्रमिला मेहरा व कुमार गौरव ने किया नामांकन

मेयर पद के लिए झामुमो नेत्री प्रमिला मेहरा ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया. नामांकन से पूर्व प्रमिला मेहरा अपने आवासीय कार्यालय सिहोडीह से समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में निकलीं व शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए समाहरणालय पहुंचीं.
 

Giridih : गिरिडीह नगर निगम चुनाव में नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है. मेयर पद के लिए झामुमो नेत्री प्रमिला मेहरा ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया. उन्होंने समाहरणालय स्थित अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरूवा के कार्यालय में नामांकन पत्र जमा किया. नामांकन से पूर्व प्रमिला मेहरा अपने आवासीय कार्यालय सिहोडीह से समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में निकलीं व शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए समाहरणालय पहुंचीं.

 

नामांकन दाखिल करने के बाद प्रमिला मेहरा ने कहा कि शहरी क्षेत्र का विकास उनका मुख्य मुद्दा है. वहीं सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे गौरव कुमार भी अपने समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंचे और मेयर पद के लिए अपर समाहर्ता विजय सिंह विरुआ के समक्ष नामाकंन दाखिल किया.

 

गौरव कुमार कोलडीहा स्थित अपने आवास से समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में निकले और समाहरणालय पहुंचे. उनके साथ सैंकड़ों की संख्या में युवा थे. नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि वे हमेशा से सामाजिक कार्यो में बढ-चढकर भाग लेते रहे है. समाज व क्षेत्र का विकास उनका प्रमुख मुद्दा है. इसे लेकर वह जनता के बीच जाएंगे और समर्थन मांगेंगे. गिरिडीह शहरी क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है, जिसे सिस्टम सिस्टम में शामिल होकर ही दूर किया जा सकता है. इसलिए वे मेयर पद के प्रत्याशी के रूप में सामने आए हैं.

Uploaded Image

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही