Search

 
 
 

गिरिडीह : झामुमो स्थापना दिवस की तैयारी जोरों पर, महिला मोर्चा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

 
Giridih/Tisri : गिरिडीह जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस समारोह की तैयारी जोरों पर चल रही है. महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व सदस्यों ने सोमवार को पार्टी नेत्री प्रमिला मेहरा की अगुवाई में गिरिडीह शहरी क्षेत्र के जयरामनगर वार्ड नंबर 30 में जनसंपर्क अभियान चलाया. मोर्चा की जिला अध्यक्ष ने अधिक से अधिक महिलाओं को स्थापना दिवस समारोह में झंडा मैदान पहुंचने के लिए निमंत्रण दिया. इस मौके पर वार्ड की महिलाओं को झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई. जनसंपर्क अभियान में झामुमो नेत्री सुशीला देवी, आरती देवी, सुनीता देवी, बिल्लू देवी, गुड़िया देवी, फुलवा देवी, गुंजा देवी सहित अन्य सदस्य शामिल थीं. [caption id="attachment_1017558" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/02/तिसरी-1-1.jpg">

class="size-full wp-image-1017558" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/02/तिसरी-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> तिसरी में बैठक के दौरान पूर्व विधायक व अन्य[/caption] इधर, अग्रवाला उच्च विद्यालय तिसरी के पुराने भवन परिसर मे झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बर्णवाल की अध्यक्षता में हुई. बतौर मुख्य अतिथि धनवार के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी उपस्थित थे. बैठक में स्थापना दिवस की तैयारियों पर चर्चा हुई. साथ ही सदस्यता अभियान तेज करने निर्णय लिया गया. वहीं तिसरी के लक्ष्मीबथान गांव की समस्याओं पर पूर्व विधायक ने चिंता जाहिर की. कहा कि गांव में सड़क समेत अन्य मूलभुत सुविधाओं का घोर अभाव है. मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मो. मुनीबुद्दीन, उपेन्द्र साव, राजू दास, सुरेश मरांडी, उमेश राम, करीम अंसारी, मो. मोबिन, लक्ष्मी वर्मा, मत्युष हेंब्रम, रुस्तम अंसारी, शहीद अंसारी, सोनवा बास्के, अनिल मरांडी, दिनेश बास्के आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : महाकुंभ">https://lagatar.in/mahakumbh-number-of-devotees-crossed-62-crores-cec-gyanesh-kumar-eknath-shinde-took-a-dip-devotees-arrived-from-brazil/">महाकुंभ

: श्रद्धालुओं की संख्या 62 करोड़ पार, CEC ज्ञानेश कुमार, एकनाथ शिंदे ने डुबकी लगाई, ब्राजील से भक्त पहुंचे
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही