Search

 
 
 

गिरिडीह : मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा ने किया गणगौर प्रतिमा विसर्जन समारोह का आयोजन

 
Giridih : शहर के महावीर कुटिया मंदिर प्रांगण में मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा, मारवाड़ी महिला समिति व मारवाड़ी ब्राह्मण संघ ने 24 मार्च की शाम गणगौर प्रतिमा विसर्जन समारोह का आयोजन किया. मारवाड़ी समाज की सुहागिन महिलाएं अपने-अपने घरों से बनाकर लाई प्रतिमाओं का विसर्जन मंदिर परिसर में बने कुएं में किया. इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि गिरिडीह में पहली बार मारवाड़ी समाज की महिलाएं एक स्थान पर इकट्ठे होकर प्रतिमा विसर्जित कर रही है. यह नारी शक्ति की अनेकता में एकता को दर्शाता है. बताते चलें कि गणगौर पूजा मारवाडी समाज की महिलाएं अखंड सुहाग के लिए करती हैं. कुंवारी कन्याएं अच्छे वर पाने के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं. सुहागिन महिलाएं 15 दिनों तक घरों में प्रतिमा बनाकर अनुष्ठान करती हैं. 16 वें दिन विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है. मौके पर मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष सुनीता सरावगी, सचिव रीता संथालिया, सदस्य सुमन मंगल सरिया, रेणु मुसद्दी, पूर्णिमा सलामपुरिया, ज्योति खंडेलवाल, सरोज केजरीवाल, कविता राजगढ़िया, प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष अर्चना केडिया, सचिव रिया अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पूनम सेरानियां, पूर्व अध्यक्ष कविता राजगढ़िया, स्नेहा केडिया, किरण झुनझुनवाला, अंशु केडिया, तनु खेतान, सरिता अग्रवाल, राखी झुनझुनवाला, प्रिया झुनझुनवाला समेत मारवाड़ी समाज की दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=589088&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : विधायक ने किया मांझी थान का शिलान्यास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही