Search

 
 
 

गिरिडीह : एनसीसी कैडेट्स कॉलेज की शान - प्राचार्य प्रोफेसर पीके सिन्हा

 
अंतिम वर्ष के एनसीसी कैडेट्स को समारोह आयोजित कर दी गई विदाई
Dumri (Giridih) : झारखंड कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर पीके सिन्हा की अध्यक्षता में 31 जुलाई को कॉलेज के एनसीसी इकाई की ओर से अंतिम वर्ष के कैडेट्स को ससमारोह विदाई दी गई. कार्यक्रम में सेकंड व थर्ड इयर्स के कैडेट्स अपने अनुभवों का साझा किए. प्रोफेसर राजेश प्रसाद ने कहा कि कैडेट्स निष्ठा पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए देश व समाज का सुयोग्य नागरिक बनें. प्राचार्य प्रोफेसर पीके सिन्हा ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स कॉलेज की शान है, एनसीसी के विकास व उन्नति के लिए हम हरसंभव प्रयास करेंगे. डॉ मुनीलाल ठाकुर ने भी संबोधित किया. मंच का संचालन अनामिका पांडेय ने किया. इस दौरान प्रो बीएन प्रसाद, मनोज कुमार सिंह, प्रो आरके सिंह, प्रो.शंकर ठाकुर, प्रो उमाशंकर राय, कैलाश चौधरी, निरंजना गुप्ता, हेमलाल आदि उपस्थित थे.

कैडेट्स को प्रदान किया गया रैंक

[caption id="attachment_716800" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/NCC-2222-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> कैडेट्स को सम्मानित करते प्रार्चाय व अन्य[/caption] मौके पर एनसीसी पदाधिकारी प्रोफेसर राजेश प्रसाद ने कैडेट्स को रैंक प्रदान किया. इसमें ऋषि गोस्वामी को सीनियर अंडर ऑफिसर, अनामिका पांडेय, लखेश्वर महतो व दिनेश महतो को अंडर ऑफिसर, खुशबू कुमारी, अलीशान अंसारी व प्रेमचंद साव को सार्जेंट, सिमरन पांडेय, खिरोधर महतो व संजय कुमार को कारपोरल, जबकि पूजा कुमारी, दीपक कुमार महतो व हेमंत कुमार महतो को लांस कारपोरल का रैंक प्रदान किया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=716513&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : पीरटांड़ में तेजी से फैल रहा आई फ्लू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही