Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : गावां में निजी स्कूल संचालक सरकारी आदेश को दिखा रहे ठेंगा

भीषण गर्मी में चला रहे हैं स्कूल, बीईईओ ने दी चेतावनी
Ganwa (Giridih). भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने गर्मी छुट्टी की तिथि बढ़ा दी है. सरकार का साफ निर्देश है कि कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय 17 जून तक बन्द रहेंगे. वहीं कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के विद्यालय 15 जून से खुलेंगे. 15 जून को गावां बीईईओ तितुलाल मंडल को शिकायत मिली कि प्रखंड में कई गैर सरकारी स्कूल खुले हुए हैं. इस सूचना पर बीईईओ ने गावां क्षेत्र का निरीक्षण किया, जिसमें ग्रेसिया पब्लिक स्कूल, एम्बिशन पब्लिक स्कूल व जीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल माल्डा खुले मिले. बीईईओ ने इन सभी स्कूलों के संचालकों को कड़ी हिदायत देते हुए सरकारी गाइडलाइन के अनुसार ही विद्यालय खोलने का निर्देश दिया. कहा कि किसी भी तरह का घटना घटी तो स्कूल संचालक पर मामला दर्ज किया जाएगा.   यह भी पढ़ें: धनवार">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=668456&action=edit">धनवार

: 2024 में फिर बनेगी मोदी सरकार - बाबूलाल मरांडी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही