Search

 
 
 

गिरिडीह : पाकुड़ एसपी अमरजीत बलिहार हत्याकांड में शामिल इनामी नक्सली गिरफ्तार

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)- वर्ष 2014 में पाकुड़ के तत्कालीन एसपी अमरजीत बलिहार हत्याकांड में शामिल कुख्यात नक्सली नंदलाल सोरेन उर्फ हितेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसकी गिरफ्तारी के लिए 25 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था. उसकी गिरफ्तारी कोड़ाडीह गांव से हुई. गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया. पूछताछ  उसने स्वीकार किया कि अमरजीत बलिहार हत्याकांड में वह शामिल था. इसके अलावा गिरिडीह जिले के 6 मामलों समेत दुमका ज़िले के कई बड़े नक्सली घटनाओं में भी वह संलिप्त रहा है. इसके खिलाफ गिरिडीह जिले में 6 एवं दुमका जिले में 26 मामले दर्ज हैं. यह जानकारी एसपी अमित रेणु ने 8 जुलाई को प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार नक्सली के बारे में पुलिस को गुप्त मिली थी कि वह कोड़ाडीह गांव आया हुआ है. उसे दबोचने के लिए तत्काल पुलिस की छापेमारी टीम गठित की गई. टीम ने कोड़ाडीह गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस व सीआरपीएफ पूर्व में छापेमारी की थी, लेकिन हर बार वह बच निकला. एसपी ने कहा कि नंदलाल सोरेन की पत्नी चांदमुनि मुर्मू भी नक्सली रही है. दुमका जिले में तीन मामलों में वह जेल की सजा भुगत चुकी है. इसका भतीजा चमन उर्फ लंबू भी कुख्यात नक्सली है जो सारंडा में सक्रिय बताया जाता है. इस पर भी 25 लाख रुपये का इनाम घोषित है. नंदलाल सोरेन पीरटांड़ प्रखंड के जोनराबेदा बेलाताड़ का निवासी है. प्रेस वार्ता में एसपी राकेश रेणु के अलावा एसपी अभियान गुलशन तिर्की, डुमरी एसडीपीओ मनोज कुमार, सीआरपीएफ कमांडेंट अच्युतानंद, एएसपी हरीश बिन जमा, इंस्पेक्टर आदिकान्त महतो मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=351500&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बीमा कर्मचारी संघ की वार्षिक बैठक संपन्न [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही