Search

 
 
 

गिरिडीह : घर में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख समेत गावां की 2 खबरें

 
Ganwa (Giridih)  : गावां प्रखंड के पंडरिया गांव निवासी सुनील यादव के घर में आग लगने से करीब एक लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई. घटना  गुरुवार रात करीब 10 बजे की है. घर के बरामदे में बिचाली होने की वजह से आग तेजी से फैली. परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण दौड़े और आग बुझाने में जुट गए. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग से घर के अंदर रखा सामान, दरवाजा, चौखट समेत अन्य सामग्री जल गई. भुक्तभोगी सुनील यादव ने गावां थाना में आवेदन देकर नुकसान की जानकारी दी है. घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार को पूर्व विधायक राजकुमार यादव पीड़ित परिवार के घर गए और परिजनों को ढांढस बंधाया. उन्होंने सीओ से प्रभावित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है.

करंट लगने से बिजली मिस्त्री गंभीर

Ganwa (Giridih) : गावां प्रखंड के कुरची में करंट लगने से बिजली मिस्त्री रामप्रवेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके शरीर के कई हिस्से झुलस गए हैं. आनन-फानन में उसे गावां अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए बेलाटांड़ ले गए. वहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया. बताया गया कि रामप्रवेश गावां बिजली कार्यालय में लाइन कट करने के बाद कुरची में तार जोड़ने गया था. इसी बीच बिजली कार्यालय में तैनात लाइनमैन ने बिजली चालू कर दी, जिससे रामप्रवेश करंट की चपेट में आ गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही